Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद को बजट में नहीं मिला टेक्सटाइल पार्क:व्यापारी और सपा जिलाध्यक्ष ने जताई निराशा, सपा ने बताया लोकलुभावन

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को पारित बजट में फर्रुखाबाद जिले को कोई विशेष परियोजना या घोषणा नहीं मिली। जिले के व्यापारी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर निराशा व्यक्त की है। व्यापारियों को विशेष रूप से टेक्सटाइल पार्क की उम्मीद थी, जो बजट में शामिल नहीं किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बजट को लोकलुभावन बताया और कहा कि पड़ोस के जनपद शाहजहांपुर को विश्वविद्यालय मिल गया, लेकिन फर्रुखाबाद एक बार फिर खाली हाथ रहा, जो जिले की उपेक्षा दर्शाता है। शहर के व्यापारी रमेश चंद्र, कपड़ा व्यापारी सुरजीत शाक्य और अवनीश सहित अन्य ने बताया कि उन्हें बजट से फर्रुखाबाद के लिए काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जिले को कुछ खास नहीं मिला। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने जोर देकर कहा कि फर्रुखाबाद में टेक्सटाइल पार्क की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उनके अनुसार, यदि यह पार्क स्वीकृत हो जाता, तो जिले के तमाम बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलता और फर्रुखाबाद के कपड़ा उद्योग को नई संजीवनी मिलती। गर्ग ने बताया कि फर्रुखाबाद लंबे समय से कपड़े के हब के रूप में जाना जाता है, जहां छपाई उद्योग का बड़ा काम होता था, लेकिन अब यह कम हो गया है। टेक्सटाइल पार्क के निर्माण से कपड़ा व्यापारियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में भी विकास की आवश्यकता पर बल दिया, लेकिन प्रदेश सरकार के इस बजट में जिले को ऐसी कोई सौगात नहीं मिली। हालांकि, कुछ वर्गों ने बजट का स्वागत भी किया है। शिक्षकों ने कैशलेस सुविधा के प्रावधान को सराहा, जबकि किसानों ने भी बजट को ठीक बताया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा बजट में फर्रुखाबाद जनपद को कुछ नहीं मिला है। बजट के नाम पर सिर्फ शिफुगा छोड़ गया है। फर्रुखाबाद आलू के लिए भी जाना जाता है लेकिन बजट में इसके लिए भी कुछ नहीं मिला। बताया टेक्सटाइल पार्क के लिए पूर्व में ही घोषणा हो चुकी है लेकिन बजट में कुछ नहीं मिला है और न ही अब तक यह बना है। बताया शाहजहांपुर के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, लेकिन फर्रुखाबाद फिर एक बार खाली हाथ रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा प्रदेश सरकार का बजट अच्छा है। किसान, महिला, छात्र, गरीब सभी के लिए यह बजट है। गांव में जो उद्योग धंधे लग रहे हैं उसके लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। भूलेख फर्रुखाबाद के ख़िमशेपुर में जो उद्योग लगाए जा रहे हैं उसके लिए भी बजट होगा। बजट एक जिले के लिए नहीं दिया गया है बजट पूरे प्रदेश के लिए दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका:TET अनिवार्यता पर उनके जवाब का प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध
    Next Article
    विपक्ष को नहीं पसंद आया योगी सरकार का बजट:बोले- आगरा में कई जरूरी योजनाओं के लिए नहीं मिला बजट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment