Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्ष को नहीं पसंद आया योगी सरकार का बजट:बोले- आगरा में कई जरूरी योजनाओं के लिए नहीं मिला बजट

    4 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बजट पेश किया। इस बजट में आगरा में किसी नई योजना के लिए तो कोई बजट नहीं है लेकिन पुरानी कुछ योजनाओं के लिए जरूर बजट जारी किया है। इसमें चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ धार्मिक स्थल बटेश्वर के विकास का ध्यान रखा गया है। इसके साथ निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के काम को गति देने के लिए भी बजट दिया है। इसके साथ ही साइंस सिटी, रबर बैराज के लिए भी बजट दिया है। हालांकि आगरा में गैरप्रदूषणकारी उद्योग स्थापित करने और पर्यटन प्रोत्साहन को खास जगह नहीं दी। इससे विपक्ष संतुष्ट नहीं है। विपक्ष दल के नेताओं का कहना है कि यह आगरा के लोगों के लिए बजट नहीं है। न तो आगरा में रोजगार स्थापित करने पर ध्यान दिया और न ही उद्योग लगाने पर ध्यान दिया है। आगरा पर्यटन नगरी है, ऐसे में ताजमहल और इसके आसपास विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। हैं। पढ़िये किस पार्टी के नेता ने क्या कहा... सपा ने साधा निशाना यूपी सरकार को आगरा में उद्योग स्थापित करने और कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन पर ध्यान देना चाहिए था। योगी सरकार ने अपने बजट में आगरा की पूरी तरह से उपेक्षा की है। जूता और पेठा कारोबारियों के लिए भी सरकार ने उदासीन रुख अपनाया है। शब्बीर अब्बास, महानगर अध्यक्ष, सपा कांग्रेस ने कहा-बजट के नाम पर खानापूर्ति पूरी दुनिया में ताजमहल की अलग ही पहचान है। देश-दुनिया के तमाम लोग हर रोज हजारों की संख्या में इसे देखने आते हैं लेकिन सरकार ताजमहल के आसपास पर्यटन सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम की अभी भी दरकार है। खिलाड़ियों प्रोत्साहन के लिए सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए था। अमित सिंह, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस बसपा ने कहा-जूता उद्योग संकट में सरकार का जूता उद्योग की तरफ कोई ध्यान नहीं है। इसकी वजह से आगरा का यह कुटीर उद्योग अब पिछड़ता जा रहा है। ये सरकार आम जनमानस का बजट नहीं है। इसमें गरीबों और किसानों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। भाजपा सरकार आम जनता के नहीं बल्कि कुछ लोगों को ही ध्यान में रखकर बजट तैयार करती है। इसलिए आम जनता को इसका सीधा लाभ नहीं मिल पाता। विमल वर्मा, जिलाध्यक्ष, बसपा भाजपा ने कहा-सबका साथ-सबका विकास योगी सरकार का ये बजट प्रदेश और आगरा के विकास के लिए है। एसएन मेडिकल कॉलेज में एम्स जैसी सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। बजट में भी इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं, धार्मिक स्थल बटेश्वर का विकास भी हो रहा है। साइंस सिटी बनने के बाद यहां पर्यटन और बढ़ावा मिलेगा। प्रशांत पौनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद को बजट में नहीं मिला टेक्सटाइल पार्क:व्यापारी और सपा जिलाध्यक्ष ने जताई निराशा, सपा ने बताया लोकलुभावन
    Next Article
    जालौन में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 2.332 किलो गांजा और नकदी किया जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment