Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 15 फरवरी को हिंदू सम्मेलन:स्वयंसेवकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जन जागरूकता यात्रा

    15 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में 15 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत शुक्रवार शाम को स्वयंसेवकों ने शहर में पदयात्रा निकाली। यह सम्मेलन लोहिया अस्पताल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। उन्होंने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और हाथों में भगवान ध्वज लेकर चले। इस दौरान घरों में 'विराट हिंदू सम्मेलन' के पंपलेट भी वितरित किए गए, जिसमें लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। आयोजकों के अनुसार, यह हिंदू सम्मेलन केवल एक सभा नहीं, बल्कि 'हिंदू जागरण का महायज्ञ' है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, एकता को मजबूत करना और आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास सौंपने का संकल्प लेना है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महंत ईश्वर दास जी महाराज और मुख्य वक्ता अश्वनी उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में 18.96 करोड़ की GST कर चोरी का खुलासा:दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी से करोड़ों का नुकसान
    Next Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ पदयात्रा शुरू की:मजदूरों के अधिकारों के लिए उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment