Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 18.96 करोड़ की GST कर चोरी का खुलासा:दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी से करोड़ों का नुकसान

    13 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने जीएसटी कर चोरी और धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसटीएफ यूनिट नोएडा के सहयोग से की गई। सीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में पूरे प्रकरण का खुलासा किया। दिल्ली से गिरफ्तारी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप कुमार निवासी हरित विहार, बुराड़ी (नॉर्थ दिल्ली) और अमन उपाध्याय निवासी संतनगर, बुराड़ी (नॉर्थ दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 लैपटॉप, 03 मोबाइल फोन, 4650 रुपये नकद, 10 सिम कार्ड, 02 मोहर, 01 आधार कार्ड और 01 पैन कार्ड बरामद किए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। शिकायत से खुला मामला मामले की शुरुआत 03 जुलाई 2025 को हुई, जब सहायक आयुक्त, राज्य कर खंड-1 संतकबीरनगर अरविंद कुमार ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, श्री यादव इंटरप्राइजेज द्वारा बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी इनवॉइस तैयार कर मई 2025 में दाखिल जीएसटी रिटर्न में लगभग 18.96 करोड़ रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास कराई गई। साथ ही 18.96 करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी क्लेम की गई। फर्जी फर्मों के जरिए राजस्व को नुकसान जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने श्री अल्फा इंटरप्राइजेज, गुरुग्राम और सर्वश्री राधे इंटरप्राइजेज, दिल्ली जैसी फर्जी फर्मों का संचालन कर करोड़ों रुपये के राजस्व को नुकसान पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, पूरा नेटवर्क फर्जी बिलिंग और बिना वास्तविक आपूर्ति के जीएसटी क्रेडिट हासिल करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस प्रकरण में और भी खुलासे हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझे से और हादसा:बाइक चलाते समय गले में फंसा, ध्रुव नारायण घायल, सिविल में एडमिट
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 15 फरवरी को हिंदू सम्मेलन:स्वयंसेवकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जन जागरूकता यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment