Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में भारी वाहनों पर रोक:पीएम के हरदोई कार्यक्रम के लिए आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन

    17 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में कई जिलों से लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए फर्रुखाबाद जिले में 28 अप्रैल की रात 10 बजे से 29 अप्रैल को कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह प्रतिबंध फर्रुखाबाद जिले से होकर गुजरने वाले विभिन्न मार्गों पर लागू रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा या निर्धारित स्थानों पर रोका जाएगा। कन्नौज-कानपुर मार्ग पर कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह, छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर की तरफ निकाला जाएगा। मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा। जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर (एटा) पर रोका जाएगा। बरेली मार्ग पर शाहजहांपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर (शाहजहांपुर) में रोका जाएगा। जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर (शाहजहांपुर) में रोका जाएगा। हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहक वाहनों को रूपापुर (हरदोई) में ही रोक दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिल्पी हत्याकांड में लापरवाही, मल्लावां थानाध्यक्ष सस्पेंड:हरदोई एसपी ने अखिलेश यादव के दौरे से पहले की कार्रवाई
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में चार युवकों की मौत:तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment