Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में चार युवकों की मौत:तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, कई घायल

    19 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में बसारा गांव निवासी आदर्श कुमार, अनुज कुमार (35) तथा मिर्जापुर सोनौरा गांव निवासी कृष्णा शुक्ला (30) और मोहित (28) शामिल हैं। सभी युवक सोमवार रात फरधान थाना क्षेत्र के कैंमासुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वे दो अलग-अलग बाइकों पर सवार थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दो की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा शुक्ला और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। अनुज कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं आदर्श कुमार को बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइकें पड़ी थीं और कई लोग घायल हालत में तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कई घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक युवक का पैर कटा, कई की हालत गंभीर हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कार चालक भी घायल, अस्पताल में भर्ती प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक शालू उर्फ भानु, निवासी बेहजम थाना नीमगांव, अकेले वाहन चला रहा था और लखीमपुर की ओर जा रहा था। कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर बाइकों से टकरा गई। हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक आपस में चचेरे भाई, गांवों में मातम परिजनों के अनुसार मृतक चारों युवक आपस में चचेरे भाई थे और परिवारों में गहरा संबंध था। सभी युवक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही फरधान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइकों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में भारी वाहनों पर रोक:पीएम के हरदोई कार्यक्रम के लिए आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन
    Next Article
    दंपती लूट मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:बदायूं में लूटकांड में दबाव और गुमराह करने के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment