Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में डीआईजी हरीश चंदर का वार्षिक निरीक्षण:जनप्रतिनिधियों और पेंशनर्स के साथ की बैठक, इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए कार्यों की सराहना की

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंदर ने मंगलवार को फर्रुखाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय सभागार में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने विभिन्न पुलिस शाखाओं और कार्यालयों का जायजा लिया, साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रेसवार्ता भी की। डीआईजी हरीश चंदर ने फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया। उन्होंने आईजीआरएस कार्यालय, रिटे कार्यालय, पत्र व्यवहार शाखा, अमृतपुर सीओ कार्यालय और मोहम्मदाबाद सीओ कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और कानून व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्राप्त सुझावों को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया है। पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान डीआईजी ने बताया कि कुछ नए भवन प्रस्तावित हैं, कुछ निर्माणाधीन हैं और कुछ प्रस्ताव स्तर पर हैं। पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में पत्रावली रखरखाव और अकाउंट सेक्शन की स्थिति की समीक्षा की गई। कुछ कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधारों की सराहना भी की गई। डीआईजी ने डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर देने की बात कही। इसमें दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करना, नए भर्ती कर्मियों के डॉक्यूमेंटेशन और उनके एनपीएस अकाउंट बनाना शामिल है। उन्होंने बताया कि यह एक विस्तृत निरीक्षण कार्यक्रम है जो देर रात तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को चिन्हित कर मुख्यालय के माध्यम से दूर कराना है। डीआईजी ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल आईजीआरएस (IGRS) पर जनपद और रेंज के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों से सभी जनपद प्रथम स्थान पर हैं, और रेंज लगभग 10 महीनों से शीर्ष पर बनी हुई है। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और फीडबैक पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पिछड़ रहे थानों की समीक्षा कर सुधार करने पर जोर दिया। डीआईजी ने यह भी बताया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों (पेंशनर्स) से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर भी अमल सुनिश्चित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में 1492 ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी:2 पाली में 22 विषयों की परीक्षा, कुलपति ने एग्जामिनेशन हॉल का जायजा लिया
    Next Article
    यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन ने पकड़ी रफ्तार:11 दिन में 5.92 लाख कॉपियां जांची गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment