Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की मौत:लकूला बिजली घर से जाते समय बिगड़ी तबियत

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक पीआरडी जवान की सोमवार शाम ड्यूटी से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। राहगीरों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय समर पाल सिंह लकूला स्थित विद्युत उपकेंद्र पर कैश काउंटर पर ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बिजली घर से कुछ ही दूरी पर उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। वह बाइक खड़ी करते ही गिर पड़े। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल समर पाल सिंह को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। हालांकि, इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पीआरडी जवान के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि समर पाल सिंह अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मृतक की मां वर्षा देवी और पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मामले की जानकारी कादरीगेट थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि पीआरडी जवान को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 32 हजार भवन स्वामियों ने नहीं जताई आपत्ति:नगर निगम ने जीआईएस सर्वे के आधार पर जारी किया हाउस टैक्स बिल
    Next Article
    सिविल लाइंस में चेकिंग तोड़कर भागी कार:प्रयागराज में फैली सनसनी, शहर भर में नाकेबंदी, 15 मिनट बाद लक्ष्मी टॉकीज के पास पकड़ी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment