Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रिक बसों की टेस्टिंग शुरू:यात्रियों को प्रदूषण रहित सफर मिलेगा, आगरा से कनेक्टिविटी

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत, फर्रुखाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की टेस्टिंग शुरू हो गई है। फिलहाल दो बसों का परीक्षण किया जा रहा है, और भविष्य में ऐसी और बसें चलाए जाने की उम्मीद है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह प्रदूषण रहित हैं। डीजल बसों की तुलना में इनमें रखरखाव का खर्च कम आता है और ये अधिक आरामदायक होती हैं, जिससे यात्रियों को झटके महसूस नहीं होते। फर्रुखाबाद में इन बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किया गया है। बताया गया परिवहन विभाग ने यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा (अटल सेवा बस) शुरू की है। ये बसें वर्तमान में आगरा से फर्रुखाबाद के लिए संचालित हो रही हैं। यह सेवा पूरे उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही है। इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हर सीट पर एयर कंडीशनिंग (एसी), चार्जिंग सिस्टम, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार बॉक्स लगा हुआ है। सीटों को मोड़ने की सुविधा भी है, जिससे यात्रा और आरामदायक बनती है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर बस लगभग 250 किलोमीटर तक चल सकती है। आगरा से फर्रुखाबाद की 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं और इसमें बैटरी का 55 से 60 प्रतिशत हिस्सा खर्च होता है। फर्रुखाबाद पहुंचने पर बस को चार्ज किया जाता है, जिसमें लगभग एक घंटा लगता है। ये बसें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। आगरा से फर्रुखाबाद तक का किराया 427 रुपये निर्धारित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा मंडल अध्यक्ष पर ठगी का मुकदमा दर्ज:नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 8.50 लाख की ठगी, छह पर केस
    Next Article
    15 साल बाद डकैती के पांच आरोपी बरी:संतकबीरनगर कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया दोषमुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment