Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा मंडल अध्यक्ष पर ठगी का मुकदमा दर्ज:नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 8.50 लाख की ठगी, छह पर केस

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख पचास हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नामजद आरोपियों में से एक देवेंद्र चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी की निघासन विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हैं। वह क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भी हैं। देवेंद्र चतुर्वेदी पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उन पर अस्पताल में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अतिरिक्त, उन पर एक महिला द्वारा यौन शोषण और एक एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। पीड़ित सूर्यमणि मिश्र, निवासी नौरंगाबाद, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार और आरडी सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। आरोप है कि 18 जनवरी 2019 को इन आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे आठ लाख पचास हजार रुपये लिए थे। नौकरी लगने के बाद दस लाख रुपये और देने की बात भी कही गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सूर्यमणि मिश्र को नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि शुरुआत में आरोपियों ने टालमटोल की, लेकिन बाद में फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सदर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर कार-बाइक की टक्कर:दो बाइक सवार हुए घायल, रॉन्ग साइड आ रहे थे, हायर सेंटर किए गए रेफर
    Next Article
    फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रिक बसों की टेस्टिंग शुरू:यात्रियों को प्रदूषण रहित सफर मिलेगा, आगरा से कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment