Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट:धमाके से मकान हिला, दो बेटों समेत 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिल का मकान हिल गया। इस दौरान कांच टूटकर सड़क पर जा गिरा। घर के एक हिस्से की छत उड़ गई। पूर मलबा चारो ओर बिखर गया। सीमेंटेड अलमारी तक टूट गईं। विस्फोट होते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। विस्फोट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत 6 लोग घायल हुए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगा रही है। देखें हादसे की 4 फोटो… शहर के मोहल्ला मछरटा पर पूर्व विधायक विजय सिंह का आवास है। मंगलवार की देर शाम अचानक से मकान में भी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की तीन मंजिल तक हिल गई। वहीं प्रथम तल पर एक कमरे का लेटर भी नीचे आ गया। बताया गया की तीन मंजिल तक कांच लगा हुआ था, वह विस्फोट होने के बाद टूटकर सड़क पर जा गिरा। विस्फोट होते ही वह अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वही चीख पुकार भी मच गई। बताया क्या विस्फोट में पूर्व विधायक के बड़े बेटे वर्षीय पुत्र अविनाश उर्फ विक्की, छोटा बेटा अभिषेक उर्फ सिक्की घायल हो गए। इसके अलावा मोहल्ले के ही निवासी ईशु चौरसिया, नूरपुर निवासी भईया लाल चौहान, रेलवे रोड निवासी रामवीर यादव समेत राशु घायल हुए हैं। पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य का उपचार भी निजी नर्सिंग होम में ही चल रहा है। एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। वहीं भइया लाल को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसके कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्फोट की सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह शाहिद मौके पर पहुंचे हैं। अब जानें कौन हैं विजय सिंह खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में संपत्ति विवाद, 3 और गिरफ्तार:पूर्व मंत्री पुत्र समेत 8 पहले भी हुए थे गिरफ्तार; चाचा की संपत्ति को लेकर फायरिंग का मामला
    Next Article
    बिल्वेशरनाथ मंदिर में रिसीवर नियुक्त:समिति-पुजारी विवाद के बाद कोर्ट का शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment