Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासिक शिवरात्रि पर राजधानी में रुद्राभिषेक का आयोजन:श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान ने कराया भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में मासिक शिवरात्रि के अवसर पर भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंगलवार को नहर रोड, जानकीपुरम विस्तार स्थित महानंदा रिसॉर्ट में श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्याचार्य पुनीत दुबे, आचार्य निर्मल कुमार झा और पवन चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं के "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने फूलों की होली खेली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां रहीं। इनमें शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण और हनुमानजी की झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। भक्तों ने फूलों की होली खेलकर भी उत्सव का आनंद लिया।इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेंद्र मौर्या और अन्य पदाधिकारियों ने समाजसेवा तथा संगठन के कार्यों में सहयोग करने वाले लगभग 300 गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में पार्षद निशा तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी, पूर्व पार्षद मुकेश शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार मौर्य, महासचिव मनोज मिश्रा और कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु भी इस आयोजन का हिस्सा बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ला मार्टिनियर भूमि विवाद में अंतरिम रोक नहीं बढ़ी:हाईकोर्ट ने 10 मार्च को निर्माण पर लगाई थी रोक
    Next Article
    फिक्की फ्लो लखनऊ ने यादगार शाम का आयोजन किया:होटल रेनेसां में सदस्यों को सम्मान और रोमांचक सत्र का अनुभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment