Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-कार की टक्कर, चार घायल:अमृतपुर निवासी दंपति व दो बेटे घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दंपति और उनके दो बेटे घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अमृतपुर निवासी राजेश पाठक, उनकी पत्नी मीना पाठक और बेटों अनुपम पाठक व आशीष पाठक के रूप में हुई है। ये सभी मंगलवार को किसी काम से शमशाबाद में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देर रात वैगन आर कार से वापस लौटते समय गांव मुरेठी के सामने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार आशीष पाठक ने बताया कि वे शमशाबाद से फैजाबाद की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट नहीं जल रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में मीना पाठक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि राजेश पाठक के सिर में चोट आई है। उनके दोनों बेटों को भी चोटें लगी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIMT में अनु गुप्ता की मौत पर कमिश्नरी का घेराव:सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हुए अलग-अलग कॉलेजों के छात्र ,पुलिस भी तैनात
    Next Article
    झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत:ससुर बोले- बहू को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था, हालत बिगड़ने पर भगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment