Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIMT में अनु गुप्ता की मौत पर कमिश्नरी का घेराव:सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हुए अलग-अलग कॉलेजों के छात्र ,पुलिस भी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    IIMT University में MBA छात्रा अनु की मौत के मामले ने बुधवार छात्र नेता विजित तालियान के के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने कमिश्नरी पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक अनु को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों का आरोप था कि मामले में अब तक जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। IIMT में 20 मई को MBA छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से कैंपस में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी गेट पर धरना-प्रदर्शन हुआ था, जिसमें बाहरी छात्र नेताओं ने भी हिस्सा लिया था। इसके बाद छात्र नेताओं व विवि प्रशासन के बीच करीब एक घंटे बात हुई। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया था। छात्रों ने अनु गुप्ता के लिए शोकसभा आयोजित की थी। शोकसभा के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली को लेकर छात्रों और छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई थी। छात्र नेताओं का कहना है कि जिस संस्थान में संवेदनाएं खत्म हो चुकी हों और शिक्षा केवल व्यापार बनकर रह गई हो, वहां छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और असंवेदनशीलता के आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने की जरूरत है। इसी कड़ी में छात्रों ने 27 मई को कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। उनका कहना है कि छात्रा को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार:दहेज उत्पीड़न के आरोप में 5 माह बाद हुई पुलिस कार्रवाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर-कार की टक्कर, चार घायल:अमृतपुर निवासी दंपति व दो बेटे घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment