Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या:पति बेड पर, पत्नी की लाश फर्श पर मिली, आलमारी के लॉक टूटे; ज्वैलरी-नकदी गायब

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। पति का शव बेड और पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी मिली। बुजुर्ग के गले को तार से कसा गया था। महिला के सिर पर भारी चीज से वार किया गया था। दंपती के अलावा घर पर कोई और नहीं रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि वारदात दोपहर के समय की गई। दूध देने वाला युवक जब घर के बाहर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। आवाज लगाते हुए अंदर गया तो आंगन में महिला का शव पड़ा देखा। दूध वाले के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची कायमगंज पुलिस को घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। अंदर से ज्वैलरी-नकदी भी गायब थी। घटना कायमगंज के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें... पूरा मामला विस्तार से… कायमगंज के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा मोहल्ले में पुरुषोत्तम कौशल (75) और पत्नी पुष्पा देवी (72) के साथ रहते थे। उन्हें कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसकी करीब 8 महीने पहले एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शादी की थी। वार्ड मेंबर पूनम के पति सचिन ने बताया- दंपती घर में अकेले रहते थे। पुरुषोत्तम स्वस्थ थे तो खरबूजा और तरबूज के बीज की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। 10 साल से पहले लकवा मारने के बाद से वे बिस्तर पर ही थे। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुष्पा देवी को घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए देखा था। इसके बाद क्या हुआ, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। दोपहर दो बजे आया था दूध वाला दोपहर करीब 2 बजे कस्बे का दूधिया बृजेश दूध देने पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर जब वह अंदर गया तो दृश्य देखकर दंग रह गया। पुष्पा देवी का शव आंगन में फर्श पर पड़ा था, जबकि पुरुषोत्तम बेड पर पड़े थे। उनके गले में बिजली के तार का फंदा लगा था। बेड के पास दीवार में बनी अलमारी खुली मिली और सामान नीचे बिखरा पड़ा था। बाकी दोनों अलमारियां भी खुली हुई मिलीं। पड़ोसियों ने बताया कि करीब पांच महीने पहले तक घर में किराएदार रहते थे, लेकिन उसके बाद दंपती ने किसी को किराए पर नहीं रखा। पुरुषोत्तम के बड़े भाई शंभू की करीब 25 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उनका भतीजा राजेंद्र ही बचा है, जो इनके मकान से थोड़ी दूरी पर रहता है। दिनदहाड़े डबल मर्डर की सूचना पर क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने कहा- शुरुआती जांच में लूट के बाद हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। SP आरती सिंह ने बताया- मामला हत्या का लग रहा है। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में की गई, इसका पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंदगांव में सखियों ने हुरियारों पर लाठियां बरसाईं:नंद बाबा मंदिर में जमकर उड़ा गुलाल; 10 लाख लोग लट्‌ठमार होली देखने पहुंचे
    Next Article
    PDA ने प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:कानपुर-वाराणसी हाईवे किनारे बिना स्वीकृति काटे जा रहे थे प्लॉट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment