Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदगांव में सखियों ने हुरियारों पर लाठियां बरसाईं:नंद बाबा मंदिर में जमकर उड़ा गुलाल; 10 लाख लोग लट्‌ठमार होली देखने पहुंचे

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा के नंदगांव की रंगीली चौकी पर गुरुवार को लट्‌ठमार होली खेली गई। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्‌ठ बरसाए। हुरियारों ने सखियों के हमलों को अपनी ढाल से रोका। इस दौरान करीब 11 क्विंटल अबीर गुलाल भी उड़ाया गया। साथ ही लोगों ने डांस किया। लट्‌ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख लोग नंदगांव पहुंचे थे। नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था, जबकि बरसाना में राधाजी पली-बड़ी हुई थीं। दोनों गांव के बीच सिर्फ 8km की दूरी है। द्वापर युग से परंपरा रही है कि पहले नंदगांव से श्रीकृष्ण के सखा बरसाना में होली खेलने जाते हैं। उसके अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव में लट्‌ठमार होली खेलने आते हैं। इससे पहले बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्‌ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। नंदगांव की 4 तस्वीरें देखिए… नंदगांव की लट्ठमार होली के देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया:डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या:पति बेड पर, पत्नी की लाश फर्श पर मिली, आलमारी के लॉक टूटे; ज्वैलरी-नकदी गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment