Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेवराई में अनियंत्रित ट्रेलर ने नवविवाहिता को कुचला, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने नौ घंटे जाम किया, विधायक के समझाने पर खुला जाम

    15 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के सेवराई क्षेत्र में रविवार भोर में एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से एक नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-124सी को करीब नौ घंटे तक जाम कर दिया। बाद में जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के समझाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिससे आवागमन फिर से सुचारू हो सका। यह हादसा गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव के पास एनएच-124सी पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंदु देवी (पत्नी विकास कुमार), जो सस्ते गल्ले के दुकानदार ईश्वर चंद्र राय की पुत्रवधू थीं, रोज की तरह सुबह पशुओं को चारा देने जा रही थीं। इसी दौरान गाजीपुर से गहमर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर ईश्वर चंद्र राय के घर में जा घुसा। इस दौरान दरवाजे के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़कर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में सीओ जमानिया अनिल कुमार और सेवराई तहसीलदार सुनील कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएच-124सी पर तेज रफ्तार ट्रेलर अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी एक युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया था, जो अभी वाराणसी के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आबादी वाले इलाके में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। करीब दोपहर दो बजे जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद करीब नौ घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा खत्म:अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के सवालों में हुई दिक्कत, अफसर करते रहे गश्त
    Next Article
    कुरुक्षेत्र में बैंक कर्मी की मौत:कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव, यूपी का रहने वाला, रिश्ते की चल रही थी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment