Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी:अराजक तत्वों ने दो कब्रें तोड़ीं, ताजिया-अलम में लगाई आग; मेहंदी जलकर खाक

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शिया समुदाय की कर्बला में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। बुधवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने दरगाह परिसर में रखे ताजियों में आग लगा दी और हफीज व हाजी नामक दो कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह दरगाह की इंतजामिया को आग लगने की जानकारी मिली। इंतजामिया ने जब ताला खोला तो देखा कि देर रात लगाई गई आग से ताजिए पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। अंदर रखे अलम और अन्य धार्मिक सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पास की पुरानी इमारत में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। सुबह धुआं और जले हुए अवशेष दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है। पहले देखें, 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला चिलसरा रोड स्थित शिया समुदाय की पवित्र कर्बला/दरगाह “मौला अली नज़फ़ उल अशरफ” है। जिसकी देखरेख साबिर अली करते हैं। कर्बला परिसर में कब्रों के साथ ताजिए और अलम रखे जाते हैं। बुधवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने यहां आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने परिसर में रखे ताजियों में आग लगा दी और हफीज व हाजी नामक दो कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह साबिर अली को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि देर रात लगाई गई आग से ताजिए पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। अंदर रखे अलम और अन्य धार्मिक सामग्री भी आग की चपेट में आ गई थी। पास की पुरानी इमारत में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। दरगाह का ताला खोलने पर धुआं और जले हुए अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. आरती सिंह, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एसडीएम रजनीकांत पांडेय और तहसीलदार सनी कनौजिया सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। दरगाह की इंतजामिया से जुड़े साबिर अली ने बताया कि सुबह ताला खोलते ही आग के निशान दिखे, जिसके बाद मुतवल्ली शारिफ हुसैन रिजवी को सूचना दी गई। शारिफ हुसैन रिजवी ने मऊदरवाजा थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ताजियों में आग लगाकर कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया। एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। मुतवल्ली ने यह भी बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले भी यहां चोरी की घटना हुई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और चांदी के अलम चोरी हो गए थे। उस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया- "आपराधिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ की है और आग लगाई है। इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में किसान की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बाइक चालक भी घायल
    Next Article
    मथुरा में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत:बरसाना के पिसावा गांव में जहरीली दवा के असर से बिगड़ी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment