Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत:बरसाना के पिसावा गांव में जहरीली दवा के असर से बिगड़ी तबीयत

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के पिसावा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। किसान गेहूं की फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। मृतक की पहचान पिसावा गांव निवासी 55 वर्षीय गिर्राज पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। गिर्राज किसान होने के साथ-साथ राजमिस्त्री का भी काम करते थे। गांव के पूर्व प्रधान हरिओम ने बताया कि गिर्राज अपनी गेहूं की फसल को खरपतवार और कीटों से बचाने के लिए खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। छिड़काव के दौरान उन्होंने चेहरे पर कोई सुरक्षा मास्क या नकाब नहीं पहना था। आशंका है कि जहरीली दवा का असर उनके शरीर में चला गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दवा का छिड़काव करने के बाद गिर्राज जब खेत से वापस लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर गिर पड़े। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत केडी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिवार में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में जहरीली कीटनाशक दवाओं का उपयोग करते समय पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से किसानों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी:अराजक तत्वों ने दो कब्रें तोड़ीं, ताजिया-अलम में लगाई आग; मेहंदी जलकर खाक
    Next Article
    मऊ में यातायात नियमों पर बड़ी कार्रवाई:564 वाहनों का चालान, 24 वाहन सीज किए गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment