Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दूसरे राज्यों के 17 लोग हिरासत में:बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, पुलिस सत्यापन में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सर्राफा बाजार में मदरसे के लिए चंदा मांगने पहुंचे लोगों को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से आए लोग दुकानों और मकानों में घुसकर चंदा मांग रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात नियंत्रित करते हुए 17 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बीते दिन भी इसी तरह का मामला सामने आया था। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर शनिवार को दोबारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने 17 लोगों को फिर से हिरासत में लिया और उनका विस्तृत सत्यापन शुरू कर दिया है। जांच में पता चला है कि हिरासत में लिए गए लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा और असम समेत विभिन्न राज्यों के निवासी हैं। सभी के दस्तावेजों और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच 'यक्ष ऐप' के माध्यम से की जा रही है, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों की पूरी तरह पुष्टि हो सके। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि ये लोग बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सभी 17 लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोतलबंद पानी में ईकोलाई बैक्टीरिया मिला:संतकबीरनगर की तीन फैक्ट्रियों का पानी असुरक्षित, लैब रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद ने युवक ने किया सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, पांच माह पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment