Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरवरी में होगी मार्च जैसी गर्मी:लखनऊ में 30 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा, तेज हवाएं चलेंगी; धूल उड़ेगी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आने वाले 15 दिनों तक तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की बढ़त होगी। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। फरवरी सामान्य से अधिक गर्म रहेगी। तेज हवा के बीच धूप के साथ धूल का असर भी बना रहेगा। रविवार को सुबह से लखनऊ में मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड का असर बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीसदी दर्ज किया गया। 17 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। इससे लखनऊ में तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। 17-18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के साथ प्रादेशिक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में जलाभिषेक के लिए 1KM लंबी लाइन लगी:शिवालयों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, हर तरफ बम-बम भोले की गूंज
    Next Article
    संभल में AQI 183, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस:बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे, आठ ट्रेनें एक घंटे देरी से चलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment