Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Faridabad Court में तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का हुआ था खुलासा

    19 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को 14-वर्ष की एक किशोरी ने अपने गर्भवती होने का पता चलने के कुछ ही देर बाद स्थानीय अदालत परिसर की तीसरी मंजिल के शौचालय की खिड़की से कथित तौर पर छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। वह हाल ही में लापता होने के बाद मिली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, किशोरी नीचे लगे टिन शेड पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि किशोरी कुछ दिन पहले घर से चली गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने डबुआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने शुक्रवार को उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार के घर रहने चली गई थी। चिकित्सकीय जांच के बाद शनिवार को उसका बयान दर्ज कराने के लिए उसे अदालत लाया गया था।पुलिस ने बताया कि अदालत खुलने के बाद जब उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट की समीक्षा की गई तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है। यह जानकारी मिलने के बाद वह घबरा गई। उसने कथित तौर पर उल्टी जैसा महसूस होने का बहाना किया, जिसके बाद उसके साथ मौजूद महिला कांस्टेबल उसे शौचालय ले गई और खुद बाहर खड़ी रही।पुलिस के अनुसार, शौचालय के अंदर किशोरी ने खिड़की खोली और वहां से छलांग लगा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mathura Shelter Home में 14 वर्षीय लड़की मृत मिली, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
    Next Article
    Chirag Paswan बोले, सही मांग पर Reservation प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment