Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chirag Paswan बोले, सही मांग पर Reservation प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार

    19 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगें यदि व्यवस्थित तरीके से सामने आती हैं तो सरकार उनसे बातचीत करेगी। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और उन्होंने बैनर, पोस्टर तथा भगवा झंडे लेकर जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकारी सहायता और आरक्षण के लिए पात्रता तय करने में जाति के बजाय आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जाए।पटना में संवाददाताओं से बातचीत में पासवान ने कहा, आरक्षण को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी देश की बड़ी आबादी में नाराजगी पैदा कर सकती है। जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगें व्यवस्थित तरीके से रखेंगे तो सरकार उनसे बातचीत करेगी। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कर चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Faridabad Court में तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का हुआ था खुलासा
    Next Article
    Hathras: पोती से दुष्कर्म का 70 वर्षीय आरोपी दादा गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment