Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Farooq Abdullah ने कहा कि National Conference जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी

    7 hours ago

    1

    0

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2019 में केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर है और उनकी पार्टी इसके लिए संघर्ष कभी नहीं छोड़ेगी। एक बयान में अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष संवैधानिक दर्जा संघ के साथ उसके विशिष्ट और अद्वितीय संवैधानिक संबंध को दर्शाता था और यह विरासत नेशनल कॉन्फ्रेंस की राजनीतिक विचारधारा के केंद्र में बनी हुई है। पार्टी प्रमुख ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों को भले ही ‘‘एकतरफा तरीके से बदल दिया गया’’ हो, लेकिन उनकी पार्टी उनकी बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।उन्होंने कहा, ‘‘यह मुद्दा पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए आवाज उठाने का अधिकार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Poland ने जताया समर्थन, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारत को अधिकार
    Next Article
    Manoj Naravane ने कहा: China दीर्घकाल में कई क्षेत्रों में भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment