Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Poland ने जताया समर्थन, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारत को अधिकार

    8 hours ago

    1

    0

    पोलैंड के राजदूत प्योत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है क्योंकि ‘‘हम भी इसके पीड़ित हैं’’। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के कहीं भी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भारत के अधिकार का उनका देश समर्थन करता है। स्विताल्स्की ने हालांकि यहां एक कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में की गई इस टिप्पणी के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।इससे पहले, ‘सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड एंड होलिस्टिक स्टडीज़’ के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में राजदूत ने कहा कि पोलैंड भारत को एक बहुत ‘प्रभावी साझेदार’’ मानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया बहुत अनिश्चित हो गई है और कई ‘‘उथल-पुथल मचाने वाली ताकतें’’ मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP से गठबंधन के कयासों को Harsimrat Kaur ने दी हवा, कहा पंजाब के विकास के लिए दिल्ली जरूरी
    Next Article
    Farooq Abdullah ने कहा कि National Conference जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment