Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फसल बचाने भालू बनकर घूमा किसान:संभल में बंदरों को खेत से भगाने को 1700 रुपए का कॉस्ट्यूम खरीदा, कारगर रहा तरीका

    22 hours ago

    1

    0

    संभल में एक किसान ने बंदरों और आवारा पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। किसान ने भालू का मुखौटा पहनकर खेत की रखवाली शुरू की है, जिससे उसकी मक्का और धान की फसल सुरक्षित हो गई है। यह मामला संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के वहीपुर गांव का है। गांव निवासी केशव कुमार की मक्का और धान की फसल को लगातार बंदर और आवारा पशु बर्बाद कर रहे थे। डंडे और शोर मचाने पर भी बंदर नहीं भागते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए किसान केशव कुमार ने बाजार से 1700 रुपये का भालू का कॉस्ट्यूम खरीदा। अब वह प्रतिदिन इस कॉस्ट्यूम को पहनकर अपने खेत की रखवाली करते हैं। खेत में भालू के रूप में युवक को देखकर बंदर दूर तक भी दिखाई नहीं देते। किसान केशव कुमार ने बताया कि बंदरों की वजह से वे बहुत परेशान थे और रोजाना फसल बर्बाद हो रही थी। अब इस तरीके से फसल सुरक्षित हो गई है।उन्होंने बताया कि पहले डंडे या शोर से बंदर नहीं भागते थे, बल्कि उन पर हमलावर हो जाते थे। भालू का मुखौटा पहनने के बाद बंदर पास भी नहीं आते। किसान केशव कुमार के इस अनोखे तरीके की चर्चा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संभल तहसील के फिरोजपुर गांव में भी एक किसान ने पशुओं से फसल बचाने के लिए भालू का कॉस्ट्यूम खरीदा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसम विभाग ने किया आजमगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:सुबह से ही आसमान में छाए बादल, 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
    Next Article
    शादी का झांसा देकर युवती से दो साल दुष्कर्म:बांदा में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज,एक आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment