Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुटबॉलर रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की:10 साल से डेट कर रहे थे, पिछले साल सगाई की थी; दोनों के 4 बच्चे हैं

    9 hours ago

    1

    0

    फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को कोर्ट मैरिज की। रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 में मैड्रिड में मिले थे। दोनों तभी से साथ हैं। दोनों के साथ चार बच्चे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अंगूठियां पहने हुए फोटो भी शेयर की है। एक साल पहले सगाई की थी रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'हां, मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।' रोनाल्डो और जॉर्जिना 10 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। 5 बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर की मां की पहचान रोनाल्डो ने सार्वजनिक नहीं की है। 2010 में जब उनके बेटे का जन्म हुआ, रोनाल्डो ने कहा था कि मां अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहती हैं और बच्चे की जिम्मेदारी/कस्टडी वे खुद संभालेंगे। रोनाल्डो ने इसी साल खेला आखिरी विश्व कप रोनाल्डो हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल की टीम के लिए खेले थे। उनकी टीम जुलाई में राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्पेन ने 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले से पहले रोनाल्डो ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप होगा। मैच के बाद उन्हें मैदान से जाते समय चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू के साथ देखा गया। विश्व कप में रोनाल्डो के डेब्यू के बाद पुर्तगाल ने 2006 में चौथा स्थान हासिल किया था। 2010 में टीम राउंड ऑफ 16 तक पहुंची, जबकि 2014 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप करियर 27 मैचों के साथ खत्म हुआ। यह किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा विश्व कप मैचों में दूसरा स्थान है। उन्होंने विश्व कप में कुल 11 गोल किए। 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी रोनाल्डो ने पिछले साल 5 सितंबर को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने यह माइलस्टोन हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फुटबॉल के सफर का एक क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोनाल्डो ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि उन्होंने काफी समय से यह सपना देखा था, जो पूरा हो चुका है। अभी कुछ और सपने पूरे करने बाकी हैं। रोनाल्डो की कमाई ₹2,800 करोड़ पार 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस समय दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पिछले एक साल में उनकी अनुमानित कमाई $300 मिलियन (करीब ₹2858.25 करोड़) रही है। इसमें से ₹3191.71 करोड़ ($235 मिलियन) उन्हें मैदान पर खेल (सैलरी और बोनस) से मिले हैं, जबकि ₹619.38 करोड़ ($65 मिलियन) एंडोर्समेंट और अन्य बिजनेस वेंचर्स से आए हैं। सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के लिए खेलने वाले रोनाल्डो दुनिया के उन चुनिंदा 4 एक्टिव एथलीट्स में शामिल हैं, जिनकी नेटवर्थ $1 बिलियन से ज्यादा है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोनाल्डो लगातार 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर:टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली
    Next Article
    बैडमिंटन वर्ल्ड कप में बंदर भगाएंगे लंगूर बने वॉलेंटियर:विदेशी मीडिया में भी मंकी मैनेजमेंट की चर्चा, सिंधु बोलीं- कोशिश की तारीफ हो

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment