Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर जिला फाइलेरिया संक्रमण के लिहाज से सेंसटिव:यूपी के 16 जिलों में ऐसी 53 ब्लॉक, अब अभियान चलाकर खिलाएंगे एमडी दवा

    1 day ago

    5

    0

    प्रदेश में फाइलेरिया संक्रमण के लिहाज से फतेहपुर जिला सबसे सेंसटिव माना गया है। यहां के 11 ब्लॉक में इसके संक्रमण पाए गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 16 जिलों के 53 ब्लॉकों को चिन्हित किया है। यहां रह रहे करीब 1.21 करोड़ लोगों को फाइलेरिया संक्रमण से बचाने के लिए विभाग 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। प्रदेश में फतेहपुर जिला फाइलेरिया संक्रमण के लिहाज से सेंसटिव राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि प्रदेश में पहले फाइलेरिया का संक्रमण 51 जिलों के 782 ब्लॉक तक फैला था। अब यह घटकर 16 जिलों के 53 ब्लॉक तक सिमट गया है। इस बार कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात, चित्रकूट, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, प्रयागराज, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, बलिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर और कौशांबी में अभियान चलाया जाएगा। सबसे ज्यादा फतेहपुर के 11 ब्लॉक में अभियान चलेगा। इसके बाद सीतापुर के 10 और कानपुर देहात के 7 ब्लॉक शामिल हैं। 5.38 लाख प्रवासियों की सूची तैयार डॉ. चौधरी के मुताबिक, इन 16 जिलों में कभी फाइलेरिया की दवा नहीं खाने वाले 1 लाख 91 हजार 487 लोगों की पहचान की गई है। वहीं, 5 लाख 38 हजार 351 प्रवासियों की सूची तैयार की गई है। 3 लाख 31 हजार 368 ऐसे लोगों को भी दवा खिलाने पर विशेष जोर रहेगा, जिन्होंने पहले दवा खाने से इनकार किया था। क्या है फाइलेरिया और क्यों जरूरी है दवा? फाइलेरिया संक्रमित मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। संक्रमण के बाद कई बार लंबे समय तक इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। ऐसे में व्यक्ति को पता भी नहीं चलता कि वह संक्रमण की चपेट में है। लंबे समय तक बीमारी रहने पर हाथ-पैरों में असामान्य सूजन (हाथीपांव) और हाइड्रोसील जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्वस्थ दिखने वाले लोगों के लिए भी अभियान के दौरान दवा खाना जरूरी है। फाइलेरिया होने पर हाथ-पैर बड़े क्यों होने लगते हैं? प्रमुख सचिव झिमोमी खुद 16 जिलों के डीएम से करेंगी बात प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली झिमोमी खुद इन 16 जिलों के डीएम से बात करेंगी। उनसे अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान में सक्रिय करने के साथ दवा खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी करेंगी। गुरुवार को आयोजित स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में प्रमुख सचिव ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में शिक्षा, नगर विकास, पंचायती राज और यूपीएसआरएलएम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख सचिव ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों और पंचायतों को मिलकर काम करना होगा। सभी विभाग अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग दवा का सेवन करें। प्रवासी और दवा खाने से इनकार करने वालों पर रहेगा फोकस प्रमुख सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रवासी और दवा खाने से इनकार करने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी अभियान से पहले संयुक्त रूप से ग्राम स्तर पर बैठक करेंगे। वे पात्र लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान की शुरुआत में जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद दवा खाकर लोगों को संदेश देंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दवा पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं से अभियान की निगरानी में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। फाइलेरिया का असर किन अंगों पर पड़ता है? राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी के मुताबिक, फाइलेरिया का असर कई अंगों पर होता है। इससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा हाथ-पैर और स्किन भी प्रभावित होती है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। डॉ. पंकज वर्मा कहते हैं कि फाइलेरिया का मुख्य कारण परवीजी होते हैं। ये हमारे लिम्फेटिक सिस्टम को धीरे-धीरे खराब करते हैं। पहले इसका असर इंटरनल ऑर्गन्स पर होता है। इसलिए शुरुआत में कुछ पता नहीं चलता है। जब संक्रमण बहुत बढ़ जाता है तो शरीर के बाहरी अंगों में भी इसका असर दिखने लगता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खान को 4 दिन लखनऊ में रखेगी ED:आज रात ही डासना जेल से लेकर निकल सकती है, सुबह शिवपाल ने मुलाकात की थी
    Next Article
    जेलों की सुरक्षा के लिए बढ़ेगी रात की गश्त:समय-सीमा में पूरी करें जेल वार्डरों की नियुक्ति, जल्द शुरू होगा ई-प्रिजन्स मॉड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment