Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेलों की सुरक्षा के लिए बढ़ेगी रात की गश्त:समय-सीमा में पूरी करें जेल वार्डरों की नियुक्ति, जल्द शुरू होगा ई-प्रिजन्स मॉड्यूल

    1 day ago

    3

    0

    प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए डीजी जेल पीसी मीना ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। कारागार मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सभी परिक्षेत्रीय डीआईजी जेल और वरिष्ठ अधीक्षक, अधीक्षक व प्रभारी अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में डीजी जेल ने नव चयनित जेल वार्डरों की नियुक्ति प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं समय से पूरी की जाएं, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति दी जा सके। इसके अलावा मानव सम्पदा पोर्टल पर जेल विभाग के सभी कर्मचारियों के सेवा अभिलेख और वार्षिक चरित्र प्रविष्टियां (ACR) अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा की गई। डीजी जेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्मिकों के रिकॉर्ड समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और पोर्टल पर अपडेट रखे जाएं। बैठक में ई-प्रिजन्स के अर्ली रिलीज प्रोसेसिंग मॉड्यूल को शुरू करने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इस मॉड्यूल के प्रभावी और समय से क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इसके लागू होने से कैदियों की समयपूर्व रिहाई से संबंधित प्रक्रियाओं के प्रबंधन में मदद मिलेगी। CCTV की निगरानी और रात की गश्त पर जोर जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मुख्यालय स्थित वीडियो वॉल से कनेक्टिविटी की भी समीक्षा की गई। डीजी जेल ने निर्देश दिए कि सभी कैमरे निर्बाध रूप से कनेक्ट रहें, ताकि मुख्यालय से जेलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जेल अधिकारियों की रात्रिकालीन गश्त की स्थिति के बारेे में जानकारी ली गई। डीजी जेल ने सभी जेल अधीक्षकों को नियमित रूप से रात में गश्त करने और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए और हर काम तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर जिला फाइलेरिया संक्रमण के लिहाज से सेंसटिव:यूपी के 16 जिलों में ऐसी 53 ब्लॉक, अब अभियान चलाकर खिलाएंगे एमडी दवा
    Next Article
    कांग्रेसियों काे संघर्ष करने की ट्रेनिंग देंगे पवन खेड़ा–अभय दुबे:यूपी के सभी जिला–शहर अध्यक्षों काे बीजेपी के खिलाफ लड़ने का मिलेगा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment