Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:टुटहवा पुल के पास ट्रैक्टर चालक से की थी लूट, 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में किशनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी, हिस्ट्रीशीटर और अंतरजनपदीय अपराधी बलराम निषाद को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 25 मई 2026 को लूट के एक मामले में की गई। आरोपी के खिलाफ किशनपुर थाने में मुकदमा संख्या 74/2026 दर्ज था। यह मामला 29 मार्च 2026 को शिवम यादव पुत्र विमलेश यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिवम ने बताया था कि 28 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने ट्रैक्टर से आ रहे थे, तब टुटहवा पुल के पास बलराम निषाद, नीरज निषाद और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका ट्रैक्टर रुकवा लिया। आरोपियों ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने शिवम का मोबाइल, ट्रैक्टर की चाबी और 12,000 रुपये भी छीन लिए थे। पहाड़पुर गांव में पानी की टंकी के पास से पकड़ाया मुखबिर की सूचना पर किशनपुर पुलिस ने 25 मई 2026 को शाम करीब 4:05 बजे बलराम निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) को पहाड़पुर से किशनपुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर गांव में पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया। बलराम अर्जुनपुर रेवाड़ी, रायपुर भसरौल, थाना किशनपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 1320 रुपये बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में एक अन्य वांछित आरोपी नीरज कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र मेवालाल निषाद, निवासी अर्जुनपुर रेवाड़ी, रायपुर भसरौल, थाना किशनपुर को पहले ही 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किशनपुर थाना प्रभारी बच्चे लाल ने बताया बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 17 से अधिक आपराधिक में दर्ज हैं, जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बलराम निषाद ने बताया कि दिनांक 28/03/26 को वह अपने भतीजे नीरज निषाद के साथ टुटहवा पुल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया था। दूसरा आरोपी पहले ही जा चुका है जेल जिस पर दोनों ने चालक को ट्रैक्टर से उतारकर मारपीट की तथा उसकी जेब से 12,000 रुपये, एक मोबाइल फोन एवं ट्रैक्टर की चाबी छीन ली। घटना के बाद दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से 3,000 रुपये व ट्रैक्टर की चाबी नीरज को दी थी तथा शेष रकम शराब व अन्य खर्चों में खर्च कर दी। उसके पास से 1,320 रुपये बरामद हुए, जो लूट की रकम के शेष पैसे हैं। अभियुक्त ने यह भी बताया कि पकड़े जाने के डर से उसने लूटा गया मोबाइल यमुना नदी में फेंक दिया था। नीरज निषाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसके पास से 1,020 रुपये व ट्रैक्टर की चाबी बरामद हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में लापता युवक का शव मिलने पर हंगामा:हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे लोग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    शाहजहांपुर में QR कोड स्कैन कर भेजा फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट:कपड़े की दुकान और पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment