Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में QR कोड स्कैन कर भेजा फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट:कपड़े की दुकान और पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी, CCTV में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में फर्जी पेमेंट ऐप के जरिए धोखाधड़ी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार को तीन युवकों ने पहले एक कपड़े की दुकान से 15 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी की और फर्जी पेमेंट कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के गौहरपुरा स्थित 'ब्रांड कलेक्शन' रेडीमेड कपड़े की दुकान पर हुई। दुकान मालिक मोहम्मद नावेद के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वे खाना खाने गए थे, तब बगैर नंबर प्लेट की बुलेट से तीन युवक उनकी दुकान पर आए। युवकों ने घर में फंक्शन होने का बहाना बनाकर कर्मचारी से खरीदारी की बात कही और नावेद को बुलाने के लिए उनका नंबर लिया। नावेद के दुकान पर आने के बाद युवकों ने 15 हजार रुपये से अधिक के कपड़े खरीदे। पेमेंट के लिए एक युवक ने दुकान का क्यूआर कोड स्कैन करने का नाटक किया। इसी दौरान, दो युवक पहले ही बुलेट पर बैठ गए थे और जैसे ही तीसरे युवक ने पेमेंट का नाटक पूरा किया, वे तीनों तेजी से फरार हो गए। दुकानदार नावेद ने अपनी स्कूटी से उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। दावा किया गया, कपड़े की दुकान पर धोखाधड़ी करने के बाद, इन्हीं तीनों युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर भी इसी तरीके से फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने पेट्रोल डलवाया और क्यूआर कोड स्कैन करने का दिखावा करते हुए बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि, पैट्रोल पंप की तरफ से लिखित शिकायत की गई या नहीं। पीड़ित ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ित को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है चौक कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्रवाई के लिए प्रकरण को साइबर सेल भेजा गया है। पीड़ित ने बताया कि, उनकी दुकान के पास एक सीसीटीवी कैमरे से आरोपियो का फोटो मिला था। जब वह सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो पता चला कि दुकानदार से खरीदारी करने के बाद तीनो युवकों ने एक पैट्रोल पंप पर फर्जीवाड़ा कर पेट्रोल डलवाया और बगैर पैमेंट किए फरार हो गए। पैट्रोल पंप का भी वीडियो सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:टुटहवा पुल के पास ट्रैक्टर चालक से की थी लूट, 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
    Next Article
    गाजियाबाद में चार्जिग के दौरान कार में आग लगी:बिल्डिंग में फैला धुआं, 15 लोगों ने दूसरी इमारत में कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment