Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बाइक नहर में गिरी, युवती की मौत:इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवकों संग घूमने निकली थी युवती

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव के पास हुई, जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर नहर में गिर गए। जानकारी के अनुसार, युवती अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने जा रही थी। नरैनी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त भी चोटिल हुए। पुलिस के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी सुलेखा देवी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हथगाम निवासी नवल और उसके फुफेरे भाई भोला सिंह से हुई थी। तीनों सुबह घूमने के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुलेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने साथ गए दोनों युवकों, नवल और भोला सिंह, के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला:इंस्पेक्टर की तहरीर पर 4 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Next Article
    साढ़ में पिलर खुदाई विवाद में दो पक्षों में मारपीट:पांच लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment