Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जनरेटर चोरी में नाकाम बदमाशों की फायरिंग:DJ संचालक के जंघे में लगी गोली, डंडा फेंककर रोकने की कोशिश पर वारदात

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में शनिवार की देर रात में जनरेटर चोरी की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से डीजे संचालक घायल हो गए। इसके बाद घायल ने खुद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने पहले नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह पूरा मामला तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय बाजार का है। घायल की पहचान 35 वर्षीय अवधेश यादव उर्फ पुल्ली पुत्र कृपाशंकर के रूप में हुई है। मैजिक वाहन से शनिवार रात करीब 1:30 बजे पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और पूर्व दिशा की ओर चले गए। कुछ देर बाद वे दोबारा लौटे और बाजार में रखे जनरेटर को लादने का प्रयास करने लगे। घायल पुल्ली ने बताया कि जब उन्होंने विरोध करते हुए डंडा फेंका, तो वाहन में सवार एक बदमाश ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली जंघे को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी जंघे में लग गई। घायल अवस्था में गिरने के बाद बदमाश वाहन समेत हैदरपुर की ओर फरार हो गए। घायल को पहले नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। देर रात एएसपी और सीओ सदर सहित कई थानों की फोर्स ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पुलिस सुरक्षा से युवक फरार:परिजनों ने चौकी पहुंचकर किया हंगामा, बोले- मेरे बेटे को गायब कर दिया
    Next Article
    देवरिया के निजी स्कूल का वार्षिकोत्सव:स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment