Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में गेहूं की फसल में लगी आग:120 बीघा फसल जलकर राख, किसानों ने मुआवजे की मांग की

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के पुरइन गांव में आग लगने से लगभग 120 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गर्मी की शुरुआत के साथ हुई यह घटना पुरइन गांव के खेतों में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल कुछ ही मिनटों में जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा खागा के मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि खेतों के पास से गुजर रही रेलवे लाइन और बिजली लाइन जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं कारणों से खेतों में आग लगी, जिसने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में कई किसानों की फसलें आईं। इनमें रामखेलावन की 4 बीघा, राधेलाल चौहान की 5 बीघा, राधे चौरसिया की 6 बीघा, पंकज गुप्ता की 7 बीघा, खुन्नी चौहान की 22 बीघा, मुन्ना चौहान की 8 बीघा, रणधीर सिंह की 12 बीघा और दीपक सिंह की 5 बीघा समेत अन्य किसानों की गेहूं की फसलें शामिल हैं। इस घटना से प्रभावित किसान अब प्रशासन से मुआवजे और सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में गंगा की रेत पर उग रही सब्जियां:बिना जमीन वाले किसान दरिया के बीच कर रहे खेती
    Next Article
    कुलदीप यादव की शादी-युजवेंद्र चहल समेत कई सेलिब्रिटी मसूरी पहुंचे:हल्दी की रस्में शुरू, शाम को कॉकटेल पार्टी; धोनी और सिराज भी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment