Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिलाध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत:गोला में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    1 hour ago

    1

    0

    गोला गोकर्णनाथ में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता का प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। नई बाईपास रोड स्थित सनसाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कौशल वर्मा ने अपनी टीम के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर फूल-मालाएं पहनाईं। चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान इस अवसर पर डॉ. कौशल वर्मा ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कई सामाजिक व राजनीतिक लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रभात बाजपेयी रुद्र, गोपाल गुप्ता, राजीव पटेल, आनंद वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, कपिल वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, विनोद वर्मा, विजय महेश्वरी, संत प्रवीण दास, लालाराम वर्मा, हरिओम कनौजिया, सुरेश कनौजिया (एडवोकेट), अनिल वर्मा, डॉ. सचिन पांडे, अरुण वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, विशेष वर्मा, आनंद अर्कवंशी (एडवोकेट), केके वर्मा, सौरभ, आशीष पटेल और आदेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लोगों की भीड़:पुलिस ने संभाली व्यवस्था, एजेंसी संचालक बोले- पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध
    Next Article
    सहारनपुर में अलविदा जुमा की नमाज अदा:मस्जिदों में उमड़े नमाजी, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment