Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लोगों की भीड़:पुलिस ने संभाली व्यवस्था, एजेंसी संचालक बोले- पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ग्राहक सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि अधिकारियों का दावा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को लालसराय पानी की टंकी के पास स्थित एक गैस एजेंसी पर बुकिंग कराने के लिए भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बुलाई गई, जहां एक उपनिरीक्षक और एक जवान ने ग्राहकों को लाइन में लगवाया। ग्राहकों का कहना है कि वे इस डर से जल्दी एजेंसियों पर पहुंचे कि कहीं सिलेंडर की किल्लत न हो जाए। मोहल्ला बीबीगंज निवासी आकाश गुप्ता ने बताया कि वे 40 मिनट से लाइन में थे, लेकिन उनका नंबर अभी तक नहीं आया। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के सलमान और जाकिर ने बताया कि वे दो घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर बुकिंग नहीं हो पाई। वहीं, अबरार ने कहा कि वह सुबह 7 बजे से लाइन में हैं, लेकिन 10:30 तक नंबर नहीं आया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने ग्राहकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद ग्राहक सुरक्षा की भावना और अफवाहों के कारण एजेंसियों पर भीड़ जमा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन:नेतन्याहू और ट्रंप की तस्वीर जलाई, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे
    Next Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत:गोला में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment