Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान:एक दिन पहले कमरे में मिला था युवक, प्रेम-प्रसंग के शक में परिजनों की थी पिटाई

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में सोमवार सुबह किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे किशोरी का शव घर के अंदर एक कोठरी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों के मुताबिक घटना से एक दिन पहले एक युवक किशोरी के कमरे में छिपा हुआ मिला था। किशोरी के छोटे भाई ने उसे देख लिया और परिवार को जानकारी दी। जब परिजन कमरे के पास पहुंचे तो युवक बाहर नहीं आ रहा था। बाद में उसे कमरे में रखी एक टंकी में छिपा हुआ पकड़ा गया। आरोप है कि परिजनों ने युवक की पिटाई की और डायल 112 पर सूचना दी थी, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी युवक को अपने साथ नहीं ले गए। ग्रामीणों के अनुसार किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा भी थी। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। तहरीर में बताया गया है कि सुबह घर पर कोई नहीं था। उनकी 15 वर्षीय पुत्री ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि कई बार छोटे विवाद स्थानीय स्तर पर ही सुलझा दिए जाते हैं, इसलिए इसकी सूचना थाने तक नहीं पहुंच पाती। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला श्रद्धालु से मंगलसूत्र लूटने की कोशिश:चित्रकूट परिक्रमा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    ग्राम चौपाल, चकबंदी समस्याओं पर हुई चर्चा:विरासत और बैनामे के लंबित मामलों में कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment