Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में महिला से दुष्कर्म का आरोप:घर में घुसकर वारदात, पति-बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी; केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को जान से मारने की धमकी पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता किराए के मकान में रहती हैं और मोमोज व फिंगर फूड का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करती हैं। उन्होंने बताया कि गांव का अमन पुत्र कल्लू कुजड़ा नामक युवक अक्सर उनके घर आता था। वह घर में तोड़फोड़ करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। वह उन्हें और उनके पति-बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था, जिसके कारण पीड़िता डर के मारे शिकायत दर्ज नहीं करा पा रही थीं। पीड़िता के मुताबिक, बीते शनिवार को आरोपी जबरन उनके घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही मारपीट भी की। इस घटना के बाद पीड़िता ने हथगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग की। हथगांव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाप के हत्यारोपी बेटे के खिलाफ बेटी बनेगी सरकारी गवाह:लखनऊ पुलिस से बोली- मर्डर की असल वजह भाई बता सकता है
    Next Article
    पत्‍नी संग दुबई में फंसे मेरठ के राजा सलूजा:परिवार में चिंता का माहौल, सहारनपुर से बहन भी पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment