Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्‍नी संग दुबई में फंसे मेरठ के राजा सलूजा:परिवार में चिंता का माहौल, सहारनपुर से बहन भी पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के थापर नगर निवासी राजा सलूजा पत्नी के साथ दुबई गए थे। वापसी की फ्लाइट रद्द होने पर एयरलाइंस ने उन्हें होटल में ठहराया है, लेकिन परिजन लगातार मिसाइल हमलों की खबरों से चिंतित हैं। राजा सलूजा की शादी 23 जनवरी 2026 को हुई थी। शादी के बाद पहली बार राजा पत्नी स्नेहा सलूजा को साथ लेकर बाहर घूमने गए हैं। दुबई हनीमून मनाने गए हैं अचानक ये घटना हो गई है। राजा-स्नेहा वहां दुबई में फंसे हैं। दोनों ही 21 फरवरी को मेरठ से दुबई गई थे। जाते ही वहां फंस गए हैं। मेरठ में राजा का पूरा परिवार परेशान है। बार-बार बहू, बेटे की कुशलक्षेम पूछ रहा है। उधर राजा की बड़ी बहन भी सहारनपुर से मेरठ अपने मायके आ गई है। ताकि भाई का हालचाल पूछ सके। मम्मी-पापा को ढांढस बंधा रही है कि भइया-भाभी जल्दी घर आ जाएंगे। राजा अपनी तीन बहनों में सबसे छोटा और इकलौता लाड़ला भाई है। उससे बड़ी तीन बहनें हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ी बहन प्रियंका, दूसरे नंबर की साहिबा है, तीसरे नंबर की बहन दीपाली है। साहिबा सहारनपुर से मेरठ आ गई है। परिवार बुलेट के ऑटोपॉर्ट्स बनाने का काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में महिला से दुष्कर्म का आरोप:घर में घुसकर वारदात, पति-बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी; केस दर्ज
    Next Article
    लोहिया पार्क में होली सेलिब्रेशन:दिनभर चला रंगोत्सव, बॉलीवुड के गानों पर जमकर झूमे युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment