Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचना:घंटों से चल रहा सर्च ऑपरेशन, डीसीपी समेत BDS की टीम मौजूद; एंट्री रोकी गई

    11 hours ago

    1

    0

    बनारस कचहरी के बाद लखनऊ कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ई-मेल से मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में बम रखे होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में चला अभियान डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। कोर्ट परिसर के भीतर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। वकीलों और वादकारियों में मची हलचल तलाशी अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच हलचल देखी गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आवागमन सीमित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार:बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा
    Next Article
    फतेहपुर में मिठाई दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:लेनदेन विवाद में दो लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment