Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सड़क गुणवत्ता जांचने पंहुची PWD टीम:अखिलेश यादव ने किया था पोस्ट, अधिकारी कह रहे- मानक से बेहतर बनी है रोड

    9 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड में ऐमापुर-रतनपुर मार्ग पर बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। यह जांच क्षेत्रीय विधायक की शिकायत के बाद की गई। जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि मानक से अधिक बेहतर सड़क बनाई जा रही है। पढ़िए पूरा मामला 21 फरवरी की शाम को क्षेत्रीय विधायक खागा कृष्णा पासवान ने सड़क का निरीक्षण किया था। उन्होंने फावड़े से खुदाई कर निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई थी और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क को मानक के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए थे। विधायक ने इस घटना का वीडियो और फोटो अपने फेसबुक आईडी पर भी साझा किया था। दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया पोस्ट विधायक खागा ने सड़क खोदने का वीडियो शनिवार रात करीब 9 बजे फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर सड़क खोदने का वीडियो पोस्ट कर सरकार पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा सरकार की सड़क मतलब दिल धड़क-धड़क!भाजपा में बस भ्रष्टाचार की परत मोटी है बाकी हर काम में भाजपाइयों की नीयत खोटी है, छोटी है- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 6 स्थानों पर खोदकर जांच की सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच टीम में एसीएन अनिल कुमार सिंह, एसडीओ पवन कुमार मिश्रा और जेई के.के. चौधरी शामिल थे। अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता परखने के लिए सूजे (माप उपकरण) की मदद से सड़क को लगभग 6 से 7 स्थानों पर, दोनों किनारों और बीच में खोदकर जांच की। मानक से बेहतर निकली सड़क जांच के दौरान सड़क की मोटाई लगभग 0.30 मीटर पाई गई, जबकि मानक के अनुसार सड़क की मोटाई करीब 0.20 मीटर होनी चाहिए। अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 2.66 किमी में 800 मीटर का काम पूरा बताया गया कि इस मार्ग पर अब तक लगभग 800 मीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है। पूरी सड़क की लंबाई करीब 2.66 किलोमीटर प्रस्तावित है। वहीं, आबादी वाले हिस्से में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जाएगी और सड़क का निर्माण मानकों के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाएगा-अनिल कुमार, एसीएन लोक निर्माण विभाग। खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा- खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि ऐमापुर रतनपुर मार्ग रोड बन रही थी और मैं जा रही रही थी। एक हमारे कार्यकर्ता हैं दुर्गा कोरी उनके लड़के के तिलक समारोह में जा रही थी ऐसे ही क्षेत्र में मैं जाती रहती हूं और मैं क्षेत्र में ही रहती हूं । ऐमापुर खंनतवा गांव के प्रधान भी खड़े थे और गांव के कई लोग खड़े थे। गाड़ी खड़ी कराकर रोड में उतरी रोड को देखी और फावड़ा मंगवाकर रोड में एक फावड़ा मारी फावड़ा मारते रोड खुल गई और धूल दिखने लगी। सफाई करके ढलाई करनी चाहिए पांची से पुरी रोड उखड़ते ही चली जा रही थी। पुरी रोड उखड़ती हुई चली जा रही। मैने रोड का कार्य रूकवाया सफाई करके मानक पे रोड बनवाईए। मैंने जेई और एसडीओ और एकसीएन को फोन से शिकायत कि इसके बाद काम रूक गया। मेरे काम रूकवाने के बाद फिर से काम शुरू कर दिए थे। सफाई कराकर रोड बनाइएगा। सरकार हमारी है मानक से रोड बनेगी जीरा डाल कर पतला पतला डामर डाल देते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फेसबुक पोस्ट पर कहा की वह पूर्व मुख्यमंत्री थे और फतेहपुर आए थे देखें होंगे ट्वीट आया होगा। हमारी सरकार चाहे विधायक हो या मंत्री हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गलत कार्य में कभी भी कोई समझौता नहीं करते हैं। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… BJP विधायक ने फावड़े से खोदी 38 लाख की सड़क:फतेहपुर में अफसरों से कहा- बर्दाश्त नहीं करूंगी; लोग बोले- ठेकेदार भी तो कमाएगा फतेहपुर में भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने एक निर्माणाधीन सड़क फावड़े से खोद डाली। उन्होंने PWD के अफसरों को फटकार भी लगाई। कहा, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने फावड़े से खोदकर सड़क की मोटाई चेक की। उन्हें सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली थी। विधायक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJM यूनिवर्सिटी में मिड सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू:75% अटेंडेंस जरूरी, कम हाजिरी वाले छात्र परीक्षा से बाहर
    Next Article
    कासगंज तहसील से स्टांप वेंडर का बैग चोरी:96 हजार नकद, लैपटॉप गायब; चोर CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment