Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 मकान ढहे-4 की मौत:12 घरों में दरारें आईं; 200 मीटर तक भूकंप जैसा झटका लगा

    20 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से फल विक्रेता का 2 मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। इससे परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई। जबकि फल विक्रेता और उसके भतीजे समेत 4 बुरी तरह झुलस गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। खाना बनाते समय मकान में आग लग गई। परिवार की महिलाएं चीखते हुए बाहर भागीं। तभी घर में रखे 2 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि 200 मीटर दूर तक भूकंप जैसा झटका लगा। पड़ोस में बने 2 मकान भी जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि इन दोनों मकानों में कोई नहीं था। आसपास के 10 से 12 मकानों को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, जिन मकानों में विस्फोट हुआ, वह संकरी गली में थे। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। तब JCB को बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के 16 कर्मचारियों ने आस-पास के लोगों की मदद ली। मलबा हटाकर 7 लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर 4 को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, घायलों को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। धमाका क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए… घर में रखे थे 4 गैस सिलेंडर यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर मलवां कस्बे में हुआ। यहां रहने वाले सुरेश गुप्ता फल विक्रेता हैं। उसका 1000 स्क्वायर फीट में मकान है। परिवार में पत्नी पूजा देवी और बच्चों समेत 7 लोग थे। सोमवार शाम परिवार की महिलाएं खाना रही थीं। उस वक्त घर में 4 गैस सिलेंडर रखे थे। इनमें 2 खाली और 2 भरे थे। किसी सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। लेकिन, महिलाओं ने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, रसोई में आग लग गई। इस पर महिलाएं चीखते हुए घर से बाहर भागीं। उन्होंने शोर मचाया। तभी 2 सिलेंडरों में तेज विस्फोट हो गया। जिससे सुरेश का पूरा मकान जमींदोज हो गया। धुएं का गुबार आसमान में छा गया। बेटे-भतीजे समेत 4 की मौत धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले। मलबा हटाना शुरू किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी घटना स्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में सुरेश के बेटे कुनाल (19 साल), भतीजे वेद (14 साल) यश (8 साल) और अर्पित (15 साल) को मृत घोषित कर दिया गया। सुरेश का भतीजा आलोक गुप्ता (23 साल) की हालत गंभीर है। वह करीब 90 फीसदी झुलसा है। खुद सुरेश गुप्ता (50 साल), उनका भतीजा ओम (7 साल) और भतीजी शिवानी (23 साल) घायल हैं। शिवानी मामूली रूप से घायल थी। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। धमाके में पड़ोसियों के 4 मकानों को नुकसान पहुंचा धमाके में सुरेश गुप्ता के पड़ोसी महेश सिंह, प्रदीप सिंह का पूरा मकान ढह गया। जबकि अनमोल सिंह और रूपा सिंह के घरों की दीवारें ढह गईं। हादसे के समय महेश और प्रदीप के परिवारों के सदस्य घर के बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 200 मीटर दूर तक गिरी बाउंड्रीवॉल 2 और तस्वीरें देखिए… एसपी बोले- एक व्यक्ति 90 फीसदी झुलसा योगी का ऐलान- परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, वरुण गांधी जा सकते हैं राज्यसभा:अक्टूबर में होगी घोषणा; मौजूदा 4 सदस्यों को फिर मिल सकता है टिकट राज्यसभा में यूपी कोटे से 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें, तो हाल ही में राष्ट्रीय संगठन में पद पाने वाले दो बड़े चेहरों- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का यूपी से राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी की बहू बोली-21 दिन जेल में तकलीफें सही:निर्दोष हूं...साबित हुआ, समझ नहीं पा रही पति ने क्यों फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment