Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी, लेकिन 2 दिन पहले यानी 28 सितंबर को चुनाव टल गया। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव की है। प्रिंसिपल की पत्नी विनीता (43) निजी स्कूल चलाती थीं। उन्होंने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। स्कूल से 1 किमी दूर उनका घर है। प्रिंसिपल खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। वारदात की सूचना पर SP विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम फोर्स के साथ पहुंचे। इकलौता बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी में कर रहा पढ़ाई कुंभी डडिया गांव में मुकेश सिंह पत्नी विनीता सिंह के साथ रह रहे थे। दोनों का इकलौता बेटा अभ्यदुय (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। विनीता गांव में ही घर से 1 किमी दूर मनरागी इंटर कॉलेज चला रही थीं। स्कूल में करीब 18 शिक्षक और कर्मचारी हैं। स्कूल में लगभग 500 बच्चे पढ़ाई करते हैं। मंगलवार सुबह स्कूल वैन का ड्राइ‌वर चाबी लेने पहुंचा। यहां स्कूल के ही एक कमरे में खून से सना विनीता सिंह का शव मिला। लाश के पास खून से सना फावड़ा पड़ा था। ड्राइवर ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो विनीता के शव से 150 मीटर दूर मुकेश का शव पड़ा था। घटनास्थल से कुल्हाड़ी और फावड़ा मिला कयास लगाया जा रहा है कि विनीता को स्कूल के कमरे में ही मारा गया है। मुकेश ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। कुछ दूरी पर ही उनकी भी हत्या कर दी गई। स्कूल के बगल से ही एक खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। घटना की सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिला है। जिला पंचायत चुनाव में हार गई थीं विनीता सिंह ने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह हार गई थीं। मुकेश के पिता राम बदन सिंह किसान थे। परिवार में करीब 35 बीघा पैतृक जमीन है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज गाजीपुर में शिक्षक हैं। दूसरे भाई अखिलेश सिंह लखनऊ कॉपरेटिव बैंक में हैं। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों से हो रही पूछताछ मुकेश पहले शिक्षा मित्र थे। 2009 में वो सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। पत्नी विनीता सिंह ने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान खोला था। स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आज सुबह पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली थी। हमारी फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर मौजूद है। हमारी कई टीमें गठित की गई हैं और लगातार इस पर काम चल रहा है। घर वालों से भी संपर्क किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री:बोलीं- यूपी में ही रहूंगी, डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी, आप साथ दीजिए यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में उतरेंगी। उन्होंने मंगलवार सुबह 8.30 बजे फेसबुक पर वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। सिर्फ आप लोगों का साथ चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान को सजा-ए-मौत मिलेगी या रिहाई?:सौरभ हत्याकांड की फैसले की घड़ी आई; 22 लोगों की गवाही बने सबूत
    Next Article
    फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 मकान ढहे-4 की मौत:12 घरों में दरारें आईं; 200 मीटर तक भूकंप जैसा झटका लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment