Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव:जिलाध्यक्ष की बेटी की शादी में होंगे शामिल, नेताओं से भी मिलेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फतेहपुर जिले के दौरे पर हैं। वह यहां सपा जिलाध्यक्ष की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे और कई पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। लखनऊ से चलकर अखिलेश यादव सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के गांव अफाई, थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचेंगे। इसके बाद, वह शहर के पनी मोहल्ला स्थित नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून के आवास पर जाएंगे। नजाकत खातून के पुत्र हाजी रजा सपा नेता हैं, जिनकी करोड़ों की संपत्ति भाजपा सरकार बनने के बाद सीज की जा चुकी है। हाजी रजा पर सदर कोतवाली में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस मुलाकात को लेकर जिले में विशेष चर्चा है। अपने दौरे के अगले चरण में, पूर्व मुख्यमंत्री शहर क्षेत्र के शादीपुर गैस गोदाम रोड पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होंगे। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 15 अप्रैल को होगा:पंचायत चुनाव अप्रैल में होना मुश्किल, प्रत्याशियों में संशय
    Next Article
    पुलिस कस्टडी में आरोपी ने ब्लेड से काटी गर्दन:सीतापुर में जिला कारागार गेट पर घटना, अस्पताल में भर्ती; नाबालिग को भगाने आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment