Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:मौजूदा ग्राम प्रधान भी पर दर्ज 9 आपराधिक केस, अलीगढ़ में छिपकर रह रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जिले में पुलिस इस एक फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश आरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कासगंज जिले के कुमरौआ गांव का प्रधान भी है। पुलिस टीम ने इनामी बदमाश को अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के औंदा खेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस और SOG टीम ने ये कार्यवाई की। इस कार्यवाई के दौरान कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के कुमरौआ गांव के रहने वाले आरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर एसपी कासगंज अंकिता शर्मा के द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी कई अपराधिक मामलों में कासगंज जिले से फरार चल रहा था। जो जिला अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के औंदा खेड़ा गांव में छिपकर रह रहा था। जिसे SOG और सर्विलांस की टीम ने गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झगड़ा भी हुआ। गिरफ्तार आरोपी का कासगंज जिले के थानो में एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें आरोपी के उपर जिले के सोरों और कासगंज कोतवाली में मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और अन्य धाराओं सहित अन्य कई धाराओ में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचिवालय में ट्रांसफर पर सवाल:विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्यमुक्ति
    Next Article
    फर्रुखाबाद के ITI रोजगार मेले में 40 अभ्यर्थी चयनित:कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी, 4 कंपनियों ने 50 युवाओं का लिया साक्षात्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment