Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवा अकादमी ने 199 रनों से दर्ज की बड़ी जीत:सुनील स्मारक क्रिकेट लीग में विशेष ने बनाए 216 रन; अनुकल्प सैनी बने प्लेयर ऑफ द मैच

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट अकादमी लीग में शुक्रवार को खेले गए दो मुकाबलों में शिवा क्रिकेट अकादमी और ब्लू स्टार अकादमी ने जीत दर्ज की। आरपीसीए मैदान पर 35-35 ओवरों का पहला मैच शिवा क्रिकेट अकादमी और आरपीसीए क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा क्रिकेट अकादमी ने 2 विकेट के नुकसान पर 316 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विशेष अग्निहोत्री ने नाबाद 216 रन बनाए, जबकि कार्तिक शुक्ला ने 70 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए क्रिकेट अकादमी 35 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 116 रन ही बना सकी। देवांग ने 37 और प्रतीक ने 23 रन बनाए। शिवा अकादमी के गेंदबाज स्वरित वर्मा ने दो विकेट लिए। इस तरह शिवा क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 199 रनों से जीत लिया। विशेष अग्निहोत्री को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरा मैच कानपुर साउथ बी मैदान में ब्लू स्टार क्रिकेट अकादमी और कानपुर क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। ब्लू स्टार अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 260 रन का मजबूत स्कोर बनाया। अनुकल्प सैनी ने 92 रन, लविश गुप्ता ने 55 रन और रुद्र रावत ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेट अकादमी 32.1 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई। आरुष गुप्ता ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। ब्लू स्टार अकादमी के अनुकल्प सैनी और नयन सिंह ने 2-2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अनुकल्प सैनी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (92 रन और 2 विकेट) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के ITI रोजगार मेले में 40 अभ्यर्थी चयनित:कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी, 4 कंपनियों ने 50 युवाओं का लिया साक्षात्कार
    Next Article
    बार एसोसिएशन चुनाव: मो. तौहिद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष:त्रिकोणीय संघर्ष में 12 वोटों से मिली जीत, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 मेंबर चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment