Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में तालाब में नहाते समय बच्चे की मौत:ननिहाल आया था, पूरे गांव में शोक का माहौल

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था। यह घटना आज सुबह 11 बजे के आसपास भलेवा गांव में हुई। कटेरवा निवासी मोहित पासवान (10 वर्ष) पुत्र मोनू अपने मामा के गांव भलेवा गया था। वह गांव के बाहर स्थित एक तालाब में नहाने गया, जहां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। मोहित उस समय अकेला था। जब मोहित काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो उसके मामा गजराज पासवान और अन्य ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने मोहित को दोपहर करीब 1 बजे तालाब में नहाते देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की। शाम लगभग 6 बजे मोहित का शव तालाब से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। मोहित की मां का नाम मनीषा देवी है, जबकि उसके पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप ने कार, बाइक और झोपड़ी को मारी टक्कर:कन्नौज में हादसे में 3 लोग घायल, ड्राइवर फरार
    Next Article
    प्रयागराज नगर निगम ने पेड़ों की छंटाई शुरू की:आंधी-तूफान की चेतावनी पर सुरक्षा के लिए कटाई, गर्मी में छांव को लेकर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment