Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप ने कार, बाइक और झोपड़ी को मारी टक्कर:कन्नौज में हादसे में 3 लोग घायल, ड्राइवर फरार

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार और बाइक को टक्कर मारने के बाद एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर खाड़ेदेवर गांव के पास हुई। फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार को टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर झाड़ियों में जा गिरी। इसके बाद पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मारते हुए सीधे एक झोपड़ी में घुस गई। झोपड़ी में गिट्टी-मौरंग कारोबारी जुनैद बैठे थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़ी थी। बाइक सवार खाड़ेदेवर गांव निवासी रामू और लाल बादशाह भी पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए गुरसहायगंज सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने की कोशिश की और उसकी पिटाई भी की। हालांकि, गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक चकमा देकर वहां से भाग निकला। पिकअप में शराब की कुछ बोतलें मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में धुत था। पुलिस फिलहाल फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक पार्ट्स गोदाम में भीषण आग लगी:12 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई, 50 मीटर ऊंची लपटें उठीं; 2KM दूर से दिखा धुआं
    Next Article
    फतेहपुर में तालाब में नहाते समय बच्चे की मौत:ननिहाल आया था, पूरे गांव में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment