Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर मे दहेज के लिए बहू की पीट-पीटकर हत्या:इलाज के दौरान दम तोड़ा, पति और सास गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चक गाजीपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को कथित तौर पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके बाद फांसी पर लटकने का आरोप मायके पक्ष ने लगाया था। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चार दिन पहले हुई थी। जब विवाहिता के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें वह मृत मिली और ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, मृतका की मां की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति अर्जुन (29 वर्ष) और उसकी मां रूपा देवी (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट:दुकानदार पर सूजे से हमला, नकदी और चांदी के जेवरात लेकर 4 बदमाश फरार
    Next Article
    बदायूं में युवक का शव फंदे पर मिला:पत्नी 20 दिन पहले अपने मायके गई, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment