Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट:दुकानदार पर सूजे से हमला, नकदी और चांदी के जेवरात लेकर 4 बदमाश फरार

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित भवानीखेड़ा में बुधवार दोपहर एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। चार बदमाश दुकान में घुसे, दुकानदार से मारपीट की और नकदी व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। दुकानदार के बेटे जय वर्मा ने बताया कि वारदात के दौरान चार बदमाश दुकान में घुसे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इनमें से एक-दो युवक नाबालिग लग रहे थे। एक बदमाश की घनी दाढ़ी थी, जबकि दूसरे ने सिर पर अंगौछा या पगड़ी जैसा कपड़ा बांध रखा था। सभी आरोपी तीन या चार बाइकों से आए थे। परिवार के अनुसार, घटना से पहले दो युवक दुकान पर आए और आभूषणों के दाम पूछकर चले गए। करीब पांच से दस मिनट बाद चार बदमाश अचानक दुकान में घुस आए। आरोपी काउंटर फांदकर सीधे दुकानदार के पास पहुंचे और तिजोरी की चाबी मांगने लगे। उनके हाथ में बर्फ तोड़ने वाला नुकीला औजार ‘सूजा’ था, जिससे उन्होंने दुकानदार को धमकाया। जय वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने तिजोरी की चाबी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ‘सूजे’ से उनके शरीर पर कई वार किए, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनके पैर में भी खरोंच आई है। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश दुकान से करीब 10 से 13 हजार रुपये नकद और काउंटर में रखे लगभग 100 से 200 ग्राम चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान दुकान का काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के मुताबिक पूरी घटना 10 से 15 मिनट के भीतर हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन:सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत
    Next Article
    फतेहपुर मे दहेज के लिए बहू की पीट-पीटकर हत्या:इलाज के दौरान दम तोड़ा, पति और सास गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment